कोरोनावायरस : भारत में 33 पंहुचा मरीजों की संख्या, अमृतसर में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

0

अमृतसर : समाचार ऑनलाइन – चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोनावायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 से ज्यादा पहुंच गया है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। भारत में अब तक कुल 33 मामले पॉजिटिव पाए गए है।

इस बीच एक बड़ी खबर समाने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में कोरोनावायरस के दो मरीज पाए गए हैं। इन दोनों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। दोनों लोग 3 तारीख को दिल्ली से फ्लाइट के जरिए यहां आए थे। इन्हें एयरपोर्ट से सीधे अमृतसर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक, दोनों इटली से भारत पहुंचे थे। दोनों युवक होशियारपुर के रहने वाले हैं।

इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके सैंपल पुणे भेजे गए हैं। फ़िलहाल दोनों के परिजनों को भी आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक देश में कोरोना वायरस के 33 मरीज पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी दो संदिग्ध मरीज पाये गए हैं। बता दें चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है।  चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

You might also like
Leave a comment