लॉकडाउन में भारी ट्रैफिक का बहाना…मुंबई से गोरखपुर के लिए निकली थी ट्रेन, पहुंची राउरकेला

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – मुंबई से गोरखपुर रवाना हुई एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंच गई ओडिशा के राउरकेला। 21 मई को मुंबई से गोरखपुर के लिए रवाना हुई इस ट्रेन को शॉर्टेस्ट रूट से गुजरना था, लेकिन रेलवे ने इसका रूट बदलकर काफी लंबा कर दिया और यह ट्रेन 8 राज्यों का चक्कर काटकर ओडिशा के राउरकेला पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन को कल्याण, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, नैनी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए गोरखपुर पहुंचना था। यह इसका सबसे छोटा रास्ता तो नहीं है, लेकिन रेलवे ने जो तय किया, उसी के हिसाब से चलेगी। उस हिसाब से इसे तीन राज्यों से गुजरना था। लेकिन अब इसका रूट बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 8 राज्यों का चक्कर काटेगी।

रेलवे का कहना है कि इटारसी-जबलपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रूट पर बड़ी संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने के कारण भारी ट्रैफिक है। यह ट्रेन अब इटारसी से बिलासपुर, चाम्पा, झारसुगुडा, राउरकेकला, आद्रा, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, क्यूल, बरौनी, सोनपुर, छपरा, सीवान होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। पहले इसे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचना था।

अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं : इस बारे में रेलवे का कोई अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जानकारों का कहना है कि रेलवे अपनी गलती को छिपाने के लिए बहाने बना रहा है। लॉकडाउन के कारण देश में रेल सेवा स्थगित है। आम दिनों में रोज औसतन 11000 गाड़ियां चलती हैं जबकि अभी तो महज कुछ सौ ट्रेनें ही चल रही हैं। इसलिए किसी भी रूट परभारी ट्रैफिक का सवाल ही पैदा नहीं होता।

You might also like
Leave a comment