महाराष्ट्र में भीड़ के साथ बढ़ रहा संक्रमण, पुणे और सोलापुर में मामला गंभीर

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – लॉकडाउन में ढील के बाद बढ़ती भीड़ के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इससे मामला और गभीर हो गया है। प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है। कल राज्य में
कोरोना के 3254 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 149 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 94,041 हो गई है। जबकि कुल मरने वालों की तादाद 3,438 हो गई है। अच्छी बात यह है कि 1879 लोगों को ठीक होने के बाद आज अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मुंबई, पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र में संक्रामक रोग कम नहीं हो रहे हैं। पुणे डिवीजन में दिनभर में रोगियों की संख्या में 366 की वृद्धि हुई। सबसे ज्यादा 230 मरीज पुणे जिले में और 107 सोलापुर में दर्ज किए गए। सतारा में 20, सांगली 4 और कोल्हापुर जिले में 5 लोग प्रभावित पाए गए। कोंकण के सिंधुदुर्ग में 11 नए रोगियों पाए गए है।

पिछले 24 घंटे में 149 मौतें हुई हैं। जिसमें मुंबई में 97, ठाणे 15, नवी मुंबई 5, उल्हासनगर 3, वसई विरार 2, जलगाँव 5, पुणे 10, औरंगाबाद 7, बीड 1, अकोला 2, अमरावती 1 और गढ़चिरोली 1 में मरीज शामिल थे। 149 मरीजों में से 94 पुरुष हैं और 55 महिलाएं हैं। राज्य में अब तक कुल 44,517 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 47 फीसदी है। राज्य में मृत्यु दर 3.65 प्रतिशत है।

You might also like
Leave a comment