मोदी की 10 बड़ी बातें, लाल किले के प्राचीर से

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – प्रधानमंत्री ने सुबह सात बजकर 18 मिनट पर लाल किले के प्राचीर से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्र को डेढ़ घंटे संबोधित किया। जानें, पीएम मोदी के भाषण की 10 ख़ास बातें-

1. भारत एक बार ठान लेता है तो करके रहता है। हमारे युवाओं और महिलाओं में अप्रतिम क्षमता है। देश में अथाह प्राकृतिक संपदा है। हम दुनिया को कब तक कच्चा माल भेजते रहेंगे। हम कच्चा माल भेजते हैं और फिर उससे बनी चीज़ें ख़रीदते हैं। ये खेल कब तक चलेगा?
2. नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हज़ार प्रोजेक्ट्स की पहचान भी की जा चुकी है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा।
3. एक लाख करोड़ रुपए का ‘एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड’ बनाया गया है। इसी लाल क़िले से पिछले वर्ष मैंने जल जीवन मिशन का ऐलान किया था। आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा।
4. आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं। देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं।
5. जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ़ एक लैब थी। आज देश में 1,400 से ज़्यादा लैब हैं। आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के अलग-अलग चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन की बड़े पैमाने पर उत्पादन की है।
6. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। इसके तहत सभी देशवासियों को हेल्थ आईडी दी जाएगी। हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ में समाहित होगी।
7. ये एक साल जम्मू-कश्मीर की एक नई विकास यात्रा का साल है। ये जम्मू-कश्मीर में शरणार्थियों के गरिमापूर्ण जीवन का भी एक साल है। बीते वर्ष लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर, वहां के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है।
8. दक्षिण एशिया के नेताओं को इस विशाल आबादी के विकास में साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है। बीते कुछ समय में भारत ने अपने संबंधों को और मज़बूत किया है। पश्चिम एशिया से हमारे संबंध और गहरे हुए हैं। इन देशों के साथ ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी बहुत अहम है।
9. पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बिना साधा निशाना। कहा, “देश के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, दुनिया ने ये लद्दाख में देख लिया है।” LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आँख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। भारत अब रक्षा उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है।
10. आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छा शक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है। 21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा। अब साधारण से काम नहीं चलेगा।

You might also like
Leave a comment