खड़से अभी भी पत्ते खोलने को तैयार नहीं ! इस्तीफा से किया इंकार ; कार्यकर्ताओं ने बताया गुरुवार का मुहूर्त

0

जलगांव, 19 अक्टूबर – भाजपा नेता एकनाथ खड़से के पार्टी सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर पर रविवार को जमकर चर्चा हुई। लेकिन खुद खड़से और प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इस खबर से इंकार किया है। वही दूसरी तरफ आने वाले गुरुवार 22 अक्टूबर को खड़से के मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल होने का मुहूर्त निश्चित हो गया है। यह जानकारी उनके कार्यकर्ताओं ने दी है ।

भाजपा से नाराज चल रहे खड़से के राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश करने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही है। लेकिन पार्टी बदलने का मुहूर्त कब लगेगा ये किसी को मालूम नहीं। अब 22 अक्टूबर गुरुवार का दिन निश्चित हुआ है। खड़से के विश्वासी कार्यकर्ता मुंबई जाने की तैयारी में लगे है।

खड़से के भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर हवा की तरफ फैली। लेकिन खुद खड़से ने इससे इंकार किया है और मीडिया पर अपने पार्टी बदलने का मुहूर्त तय करने का ठीकरा फोड़ दिया। रेवेर में वह गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिले थे। इन दोनों के बीच बंद कमरे में बात हुई। लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई यह सामना नहीं आ पाया है, वही इस मामले में चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि खड़से ने इस्तीफा दिया है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

You might also like
Leave a comment