ओडिशा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

0

ओडिशा सरकार के निर्णय के अनुसार विभिन्न राज्यों से ओडिशा राज्य में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को कोविड-19,RT-PCR नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अपने पास होना जरूरी किया गया है। यह टेस्ट रिपोर्ट यात्रा प्रारंभ करने से अधिकतम 72 घंटे पहले करवाई गई हो और रिपोर्ट नेगेटिव  होना जरूरी होगा। या फिर कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज  का प्रमाणपत्र जरूरी होगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने नई व्यवस्था को 10 अप्रैल से प्रभावी कर दिया है। राज्य सरकार से जारी दिशा निर्देश के बाद रेलवे ने ओडिशा जाने वाली देश भर की ट्रेनों के यात्रियों को आगाह किया है कि वो अपने साथ 72 घंटे पहले लिए हुए आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट रख लें या फिर कोविड-19 सेकंड डोज का सर्टिफिकेट अपने साथ जरूर ले जाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ओडिशा पहुंचने पर आपको 7 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा जो अनिवार्य है। दूसरे शहर में जाकर हफ्ते भर के लिए क्वॉरेंटाइन होना यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी रिपोर्ट साथ में रखे।

इस संबंध में  स्पष्ट किया जाता है कि ओडिशा के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पहले यात्री अपना कोविड RT-PCR नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट या कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज का प्रमाणपत्र अवश्य अपने साथ रखे जिससे कि उन्हें आगे यात्रा में कोई असुविधा ना हो I

You might also like
Leave a comment