Pune News | फिरौती मामले में भाजपा नगरसेवक व पूर्व उपमहापौर केशव घोलवे गिरफ्तार
पिंपरी पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में भूतपूर्व उपमहापौर केशव घोलवे, गुड्डू उर्फ प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, मलका यादव, हसरत अली का समावेश है। पिंपरी में पुणे-मुंबई हाइवे से सटे डेक्कन होंडा के सामने की जमीन जिस पर हाट बाजार बसा हुआ है, मेट्रो परियोजना के लिए दी जा रही है। इस हाट बाजार के व्यापारियों को नगर निगम की ओर से दूसरी जगह दुकानें उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करनेवाले एक व्यापारी से 55 हजार रुपये (Pune News) लिए।
इसके साथ ही दूसरे व्यापारियों से महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा श्रमिक मोर्चा के नाम से 1200 रुपए की रसीदें काटी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता व्यापारी से पुनः एक लाख रुपए की मांग की गई। उसके इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अनुसार पुलिस ने नगरसेवक घोलवे समेत उपरोक्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।
Pune News | पिंपरी चिंचवड़ में तलवड़े सबसे बड़ी आबादीवाला वार्ड
Pune News | प्रतिबंध टीके की दोनों डोज लेनेवालों को नगर निगम में प्रवेश शुरू