पुणे : हाथ में कुल्हाड़ी, तलवार और हॉकी स्टिक लेकर परिसर में दहशत, युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 7 को गिरफ्तार किया

October 28, 2020

पुणे, 28 अक्टूबर – हाथ में कुल्हाड़ी, तलवार और हॉकी स्टिक लेकर परिसर में दहशत पैदा करने वाली टोली चली गई या नहीं। यह देखने गए एक युवक का पीछा करके हथियारों से युवक पर वार करने की घटना सामने आई है। यह घटना खडकी बाजार परिसर में घटी है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमे दो नाबालिग शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम आगलावे (19 ), दीपक आगलावे (18 ), अनिकेत चांदणे (19 ), व्यंकटेश मुदलियार (20 ), शरद तायड़े (20 ), कपिल भोसले (19 ) व रोहित लांडगे (20 ) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 17 साल के दो नाबालिग को भी कस्टडी में लिया गया है। इस मामले में समीर अकबर पटेल (उम्र 20 ) ने खडकी पुलिस स्टेशन दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ शाम साढ़े 6 बजे खडकी बाजार के दुर्गा कॉलोनी के पास बातचीत कर रहा था। इसी दौरान 8 से 9 लोगों की टोली कोयता, कुल्हाड़ी, हॉकी स्टिक लेकर वहां पहुंचे। इसके बाद परिसर में हंगामा करने लगे। इस हंगामे से आम लोग घबरा गए। शिकायतकर्ता अपने दोस्तों को साथ खड़ा होकर ये सब देख रहा था।

इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने कहा कि हमें देखकर डर नहीं लग रहा है। इन्हें पकड़ो और काट डालों । इसके बाद शिकायतकर्ता का पीछे करके उस पर वार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर का तनाव कम करने का प्रयास किया।