केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे ने जो कहा वह सही ; सरकार चलाना ऐसा वैसा काम नहीं है

0

मुंबई, 19 अक्टूबर – देश की अर्थव्यवस्था बेहद चिंताजनक स्थिति में है। आर्थिक मंदी की लहर सरकार रोक नहीं सकती है। क्योंकि उधोग, व्यापार क्षेत्र में आज भी निराशा, भय का वातावरण है। हिंदुस्तान की जीडीपी बांग्लादेश से भी कम हो गई हैं. अपना देश दक्षिण एशिया की तीसरी सबसे गरीब देश बन गया है। कोरोना का कारण सबके लिए है। बांग्लादेश में कोरोना नहीं है क्या ? इसका जबाव भाजपा के केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने दिया है। राज करना ऐसा वैसा काम नहीं है। इसका मतलब देश देश ऐसे वैसे के हाथ में है क्या ? यह तीखी टिप्पणी शिवसेना के सामना में भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए की गई है।

दानवे केंद्र के मंत्री है. वैसे में उनके बयान को राष्ट्रीय स्तर का समझा जाता है। क्योंकि भूख और कुपोषण को लेकर देश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। एक तरफ पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का नारा दिया जा रहा है वही दूसरी तरफ देश की 14 से 15% आबादी को पेट भर खाना नहीं मिल रहा है। यह मोदी सरकार की मानहानि और देश के लिए शोक का विषय है। कुपोषण के मामले में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार जैसे देशों को हमने मात दे दी है। 107 देशों की सूची में हिंदुस्तान 94वे नंबर पर है। इस सूची में पाकिस्तान 88वा, बांग्लादेश 71, म्यांमार 78 नंबर पर है। नेपाल, चीन, श्रीलंका हमसे काफी आगे है। इन सभी बातों का जबाव मोदी सरकार के मंत्री दानवे ने एक झाकते में दे दिया है। सरकार चलना ऐसा वैसा काम नहीं है। इसी पर शिवसेना ने निशाना साधा है।

सामना में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भुकमरी की हालत ठीक नहीं हुई है। इस तरह से पुरे हिंदुस्तान में कुल मिलकर ख़राब काम हुआ है। राष्ट्रीय औसत में उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्य नीचे आ गए है।
इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी इंस्टीटूट्यूट की सीनियर रिसर्चर पूर्णिमा ने कहा है कि बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भुखमरी की हालत सबसे ऊपर है। इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। बिहार से मोदी के सबसे अधिक प्रेम का खुलासा देवेंद्र फडणवीस ने किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार सरकार ने भुखमरी में मात खा गई है. क्योंकि उन्होंने राज्य चलाने की बजाय अन्य चीजों पर अधिक ध्यान दिया।

You might also like
Leave a comment