चौंकानेवाली घटना! दफन किए गए शव को सड़क पर ला रहे आवारा कुत्ते, महाराष्ट्र की घटना

0

बुलढाणा : कोरोना काल में मृत्यु का आंकड़ा बढने के कारण जगह की कमी हो गई है जिस वजह से शव को दफनाया जा रहा है। हालांकि श्मशान भूमि में दफन किए गए शव को आवारा कुत्ते खोदकर बाहर निकाल लेते हैं और फिर सड़क पर ले आते हैं। यह चौंकानेवाली घटना बुलढाणा के मलकापुर में हुई है। कुछ शव से अवयव श्मशान भूमि के परिसर में रास्ते पर पड़े हुए मिले हैं। इस बीच शव की अवहेलना होने की जानकारी मिलते ही लोगो ने नाराजगी व्यक्त की है। यहाँ पर सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए जाने की मांग की जा रही है।

मलकापुर शहर के महाकाली वार्ड परिसर में नदी किनारे वैकुंठधाम श्मशान भूमि है। श्मशान भूमि की नदी किनारे स्थित बाउंड्री वाल की हालत खराब है। इसलिए नदी किनारे से यह श्मशान भूमि खुली हुई ही है। इस श्मशान भूमि में सर्वधर्मीय शव का अंतिम संस्कार किया जाता है, वही कुछ को दफनाया जाता है। हालांकि कोरोना काल में मृतक का आंकड़ा बढने के कारण जगह कम पड़ रहे हैं। इसलिए कम जगह में दफन किया जा रहा है। हालांकि इस जगह पर दफन किए गए शव की अवहेलना की जा रही है। शहर के आवारा कुत्ते श्मशान भूमि में जाकर जमीन खोद कर शव को निकाल रहे हैं। कुछ शव के टुकड़े भी किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे लोगो में नाराजगी है।

You might also like
Leave a comment