Snack Video एप पर भी जल्द एक्शन की तैयारी, लग सकता है बैन

snack video
October 23, 2020

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – एक और चायनीज एप पर जल्द ही बैन लग सकता है। इस एप का नाम है Snack Video, इसे बैन हो चुके Kwai एप का नया अवतार माना जा रहा है। गूगल प्ले-स्टोर पर Snack Video टॉप ट्रेंडिंग में दिख रहा है और भारत में इसे 10 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर पर 4.4 पॉइंट की रेटिंग मिली हुई है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में भी लोग इस वीडियो ऐप को काफी अच्छा ऐप बता रहे हैं। इस वीडियो ऐप में यूजर अपने हिसाब से वीडियो फीट को पर्सनलाइज भी कर सकते है। यानी यूजर जिस वीडियो या जिस टाइप की वीडियो को देखना चाहता है उसी टाइप की वीडियो को वह अपने अकाउंट पर देख पाएंगे। इस ऐप का साइज 42 एमबी है। Kuaishou टेक्नोलॉजी ने इसी साल की शुरुआत में इस एप को लॉन्च किया था। Kwai एप का संचालन भी यही कंपनी कर रही थी।

बता दें कि भारत सरकार ने इस साल करीब 200 से अधिक चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं जिनमें टिकटॉक, पबजी और यूसी ब्राउजर जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं। प्रतिबंध के बाद चाइनीज एप्स के कुछ लाइट वर्जन भारत में काम कर रहे हैं और काफी वायरल हो रहे हैं। इसे नाम बदलकर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानकारों के मुताबिक एमएक्स टकाटक और पबजी लेकर कई शिकायतें लगातार आ रही हैं। तकनीकी जानकारों की मानें तो स्वाभाविक रूप से युवा वर्ग को यह गुमराह कर रहा है। सेंटर ऑफ डिजिटल इकॉनोमी पॉलिसी रिसर्च (C-DEP) ने इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेंद्र कुमार को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि स्नैक वीडियो एप के साथ भी सिक्योरिटी और प्राइवेसी का वही खतरा है, जो बैन हुए एप के साथ है। सी-डीईपी के अध्यक्ष जयजीत भट्टाचार्य ने अपने एक बयान में कहा है कि यह एप प्रतिबंधित अनुप्रयोगों के समान जोखिम पैदा करता है और वर्तमान में प्रतिबंधित एप का नया नाम या रूप है। ऐसे में यह भारत सरकार के आदेशों का उल्लंघन है।