साउथ एक्टर विवेक का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

0

चेन्नई : ऑनलाइन टीम – तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विवेक का आज तड़के सुबह निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता अभी 59 साल के ही थे और उन्होंने दुनिया छोड़ दी। बीते शुक्रवार को ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते चेन्नई के सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। वह आईसीयू में थे।

बताया गया था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे। लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा था। तमाम कोशिशों के बाद भी अभिनेता को बचाना नहीं जा सका। विवेक के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मी की शादी की कामना कर रहे हैं।

You might also like
Leave a comment