गृह मंत्री को ठाकरे सरकार द्वारा कार्रवाई करने का नाटक किए बिना इस्तीफा दे देना चाहिए : चंद्रकांत पाटील

0

मुंबई : सचिन वाज़े मामले में गृह मंत्रालय ने हाल ही में मुंबई के लिए पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की बदली करके उनकी जगह हेमंत नागराले को नियुक्त किया। भाजपा महाराष्ट्र सरकार पर लगातार एक के बाद एक आरोप लगाए जा रही हैं। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार, जो सचिन वाज़े के कदमों पर चल रही है, वह अब मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का तबादला कर बड़ा कदम उठाने का ढोंग कर रही है, लेकिन यह कार्रवाई असल में मरहम लगाना जैसा है।

पाटील ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था खतरे में है और ऐसा लग रहा है कि राजनीतिक आशीर्वाद से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर अपराध किया जा रहा है। अगर पुलिस वाले लोगों के घर के सामने विस्फोटक रखने लगे तो जनता किसके पास न्याय मांगने जाएगी। पाटिल ने मांग की है कि सरकार को मामले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और गृह मंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देना चाहिए।

https://twitter.com/BJP4Maharashtra/status/137216716781940407979

You might also like
Leave a comment