पुणेवासी सावधनी बरते ! कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी

0

पुणे, 19 नवंबर – दिवाली के बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को हुई जांच में करीब 14% व्यक्ति पॉजिटिव मिले। दिन भर में 2 हज़ार 743 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमे से 384 लोग पॉजिटिव पाए गए।
अक्टूबर महीने की शुरुआत से नवंबर के पहले पखवाड़े में हर दिन करीब 150 से 200 मरीज मिल रहे थे। लेकिन पिछले दो दिनों से इसमें बढ़ोतरी हो गई है। 10% तक चल रहे मरीजों की संख्या 13% के आसपास चली गई है।

पुणे मनपा स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े चार बजे तक शहर के विभन्न हॉस्पिटल में 392 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था। इनमे से 260 मरीज वेंटिलेटर पर है जबकि एक हज़ार के अंदर ऑक्सीजन पर चल रहे मरीजों की संख्या 1 हज़ार से आगे चली गई है। फिलाहल 1 हज़ार 1 मरीजों का ऑक्सीजन पर इलाज चल रहा है। बुधवार को 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति पुणे के बाहर के थे।

7 लाख लोगों की जांच
पुणे शहर में अब तक 7 लाख 73 हज़रत 897 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 1 लाख 65 हज़ार 426 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1 लाख 56 हज़ार 639 लोगों को डिस्चार्ज दिया जा चुका है। जबकि अब तक 4 हज़ार 401 लोगों की मौत हो चुकी है।

You might also like
Leave a comment