अमेरिका में मौत से मचा हाहाकार…! मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, 14 लाख तक पहुंच सकता है मौत का आकड़ा : दावा

0

वॉशिंगटन : समाचार ऑनलाइन  –  कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में मौत से हाहाकार मच गया है। यहां अब तक 1 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में ये आंकड़ा सबसे अधिक है। वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 5,635,943 हो गई है। अब तक तीन लाख, 52 हज़ार 235 लोगों की मौत हुई है, बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया था।

14 लाख तक पहुंच सकता है मौत का आकड़ा –
इस बीच और एक बड़ी बात सामने आई है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर टीका न बना और संक्रमण ऐसे ही बढ़ता रहा तो देश में 50 से 60 लाख महामारी की चपेट में आएंगे। वहीं मौतों का आंकड़ा 2024 तक 14 लाख तक पहुंच सकता है।

न्यूयॉर्क में 30 हजार मौत –
अमेरिका में सबसे ज्यादा तबाही न्यूयॉर्क में देखने को मिली है, जहां देश के कुल 22 फीसदी मामले हैं, लेकिन करीब 30 हजार मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क में ही संयुक्त राष्ट्र, दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों व देशों के दूतावास हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलीफोर्निया और इलिनोयस और मैसाच्युसेट्स को मिलाकर पांच राज्यों में ही 55 हजार लोगों ने दम तोड़ा है।

You might also like
Leave a comment