Coronavirus : दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख नए मामले, 5 हजार की मौत, 58 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, जानें देशों के हाल

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। जबकि संक्रमित की संख्या लाखों में सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 3 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए है। जबकि 5,186 लोगों की मौत हो गयी। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 58 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 56 हजार 840 लोगों की मौत हो चुकी है।

अच्छी बात यह है कि 24 लाख 94 हजार लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया के करीब 74 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 42.70 लाख है। बात करें अमेरिका की तो वहां मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार पंहुच गया है। अमेरिका के बाद यूके में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 37,460 लोगों की मौतों के साथ कुल 267,240 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

टॉप 10 देश, केस और मौत –
– अमेरिका : केस- 1,745,800, मौतें- 102,109

– ब्राजील : केस- 411,821, मौतें- 25,598

– रूस : केस- 370,680, मौतें- 3,968

– स्पेन : केस- 283,849, मौतें- 27,118

– यूके : केस- 267,240, मौतें- 37,460

– इटली : केस- 231,139, मौतें- 33,072

– फ्रांस : केस- 182,913, मौतें- 28,596

– जर्मनी : केस- 28,596, मौतें- 8,533

– टर्की : केस- 159,797, मौतें- 4,431

– भारत : केस- 158,086, मौतें- 4,534

You might also like
Leave a comment