ACB Trap | पुलिस स्टेशन परिसर में 2 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी एसीबी के जाल में फंसा

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – ACB Trap | गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद मैकेनिकल को गिरफ्तार नहीं कर क्राइम में मदद करने के लिए दो हजार रूपए की रिश्वत लेते हातकणंगले पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल को कोल्हापुर एसीबी ने रंगेहाथों पकड़ लिया है। आरोपी का नाम नामदेव औदुंबर कचरे ( 36) है। यह कारवाई शुक्रवार की दोपहर हातकणंगले पुलिस स्टेशन परिसर में की गई। एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कारवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। (ACB Trap)

 

हातकणंगले के एक मैकेनिकल के खिलाफ धारवाड़ कोर्ट में केस दर्ज है। कोर्ट के कामकाज के लिए संबंधित मॅकेनिकल, शिकायतकर्ता हाज़िर नहीं हो रहे थे।इसलिए धारवाड़ कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस आदेश की प्रति लेकर हातकणंगले पुलिस मैकेनिकल शिकायतकर्ता के घर गए। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल नामदेव कचरे ने गिरफ्तारी वारंट मामले में मदद करने के लिए दो हजार की रिश्वत मांगी। (ACB Trap)

 

शिकायतकर्ता ने कोल्हापुर एसीबी से इसकी लिखित शिकायत कर दी। शुक्रवार की सुबह शिकायतकर्ता से दो हजार की रिश्वत लेते टीम ने कचरे को रंगेहाथ पकड़ लिया। हातकणंगले पुलिस स्टेशन परिसर में यह कारवाई की गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे कस्टडी में लिया गया है।

यह कारवाई पुणे विभाग के पुलिस अधीक्षक राजेश बनसोडे ,अप्पर अधीक्षक सुरज गुरव ,
पुलिस उपअधीक्षक आदिनाथ बुधवंत के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर नितिन कुंभार, पुलिस सब इंस्पेक्टर
संजीव बंबर्गेकर , पुलिस अंमलदार शरद पोरे,
विकास माने, सुनील घोसाळकर, नवनाथ कदम, मयूर देसाई, विष्णू गुरव की टीम ने की।

 

Web Title :- ACB Trap | kolhapur police constable arrested while accepting bribe in police station premises

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | विमाननगर परिसर में जबरन हफ्ता वसूली करने वाले गिरोह पर एक्स्टॉर्शन का केस दर्ज

 

Shyam Global Technoventures | श्याम ग्लोबल टेक्नोवेंचर्स द्वारा पुणे में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन 

 

Mumbai-Pune Expressway | पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर ‘तात्कालिक’ टोल माफी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा

You might also like
Leave a comment