मुंबई मनपा का चुनाव महाविकास आघाडी एकसाथ लड़ेगी

0

मुंबई, 25 अक्टूबर – शिवसेना की स्थापना के बाद पहली बार शिवसैनिकों की भीड़ के बिना इस बार दशहरा मेलावा हो रहा है। शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री के रूप में पहला दशहरा मेलावा है। ऐसे में शिवसेना के लिए आज का दशहरा मेलावा बेहद महत्वपूर्ण है। कोरोना संकट नहीं होता तो आज शिवतीर्थ पर महा बाढ़ आई होती। यह भावना शिवसेना सांसद संजय राऊत ने व्यक्त की है। दशहरा मेलावा पर बोलते हुए उन्होंने आगामी मनपा चुनाव पर भी बयान दिया।

आगामी मनपा चुनाव महाविकास आघाडी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मनपा में एक बार फिर से शिवसेना के नेतृत्व में सत्ता आएगी। उन्होंने कहा कि कई लोगो ने कहा था कि 11 दिनों में सरकार गिर जाएगी। गणपित में सरकार का विसर्जन होगा। लेकिन अब दशहरा आ गया है। हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब केवल बम फूटेगा।खास बात उन्होंने ये कही कि मनपा चुनाव में महाविकास आघाडी एकसाथ रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज उद्धव ठाकरे शिवसेना प्रमुख के रूप में शिवसैनिकों और महाराष्ट्र की जनता से बात करेंगे। राज्य में कोरोना संकट के बीच दशहरा मेलावा के आयोजन पर भाजपा ने हमला बोला है। इस हमले का भी संजय राऊत ने जबाव दिया। विरोधियों की यह टिप्पणी सरसंघचालक मोहन भागवत पर लागू होती है क्या ? क्योंकि आज सरसंघचालक ने भी कार्यक्रम किया। हम उनका सम्मान करते है।

मोदी की सभा में होने वाली भीड़ क्या है ?
चुनाव जितने के लिए हज़ारों लोगों की भीड़ वाली सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में संबोधित कर रहे है। शिवसेना का ऐतिहासिक दशहरा मेलावा पर निशाना साधा जा रहा है तो मोदी की सभा क्या है ? जहां लोग, मन, तन और धन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

फडणवीस की तबीयत के लिए जगदंबा से प्रार्थना
विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस लगातार दौरा कर रहे है। उन्हें सावधान रहने की सलाह मैंने दी थी। उन्हें कोरोना हो गया है। स्थिति कितनी गंभीर है अब उन्हें समझ आ रहा होगा। उनकी तबीयत के लिए मैं मां जगदंबा से प्रार्थना करता हूं। सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती होकर उन्होंने एक अच्छा निर्णय लिया है। उन्हें सतर्क रहने का सुझाव मुख़्यमंत्री की तरफ से भी दिया गया है।

हर किसी को मुफ्त में वैक्सीन मिले
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने कुछ दिन पहले अपने घोषणापत्र में बिहार की जनता को मुफ्त में वैक्सीन देने का आश्वासन दिया था । इस पर राऊत ने अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। हर किसी को मुफ्त वैक्सीन मिले ये हमारी इच्छा है। हमारे मुख्यमंत्री कोरोना वैक्सीन की राजनीति करेंगे ऐसा किसी के भी मन में नहीं है।

You might also like
Leave a comment