Pune School Update | पुणे में पहली से आठवीं की क्लास अब फुल डे- अजित पवार

0

पुणे: Pune School Update | पुणे में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। इसलिए जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे उनमें ढील दी गई है। इसके साथ ही पुणे (Pune School Update) के स्कूल, कॉलेज 2 फरवरी से खोल दिए गए हैं। वहीं पहली से 8वीं की क्लास 4 घंटे के लिए शुरू की गई है। अब इसे भी फुल डे कर दिया गया है। इस बारे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजित पवार (ajit pawar) ने यह जानकारी दी है।

 

पहली से आठवीं की क्लास फुल डे करने का फैसला पुणे की कोरोना स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि 1 फरवरी से पुणे में स्कूल शुरू किया गया। पहली से आठवीं तक की क्लास हाफ डे था, अब इसे फुल डे किया गया है।

कोरोना की परिस्थिति के बारे   में  बोलते हुए अजित पवार ने कहा की विदेश की परिस्थिति को देखते हुए नए मरीज की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके पीछे का कारण ढूंढने का काम डॉक्टर कर रहे हैं। फ्रांस और अमेरिका में नए मरीज कम हो रहे हैं, जर्मनी में बढ़ रहे हैं। अपने देश में पिछले साल की तुलना में कोरोना मरीजों की संख्या में 30 % तक कमी आई है। पुणे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में 50 % की गिरावट आने की बात कही जा रही है।

You might also like
Leave a comment