वतन वापसी : 698 भारतीयों को लेकर मालदीव से लौट रहा INS जलाश्व

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत सरकार ने वतन वापसी अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान विदेश में फंसे भारतीय को देश लाया जायेगा। कल भी सैकड़ों लोगों को भारत लाया गया। इस कड़ी में ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ नामक मिशन के तहत भारतीय नौसेना का आईएनएस जलाश्व मालदीव की राजधानी माले से 698 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट रहा है। आईएनएस जलाश्व शुक्रवार को रवाना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मालदीव में रहने वाले तकरीबन 27 हजार भारतीयों में से 4,500 ने स्वदेश लौटने की इच्छा जाहिर की है।

जानकारी के मुताबिक, वतन वापसी से लोगों में ख़ुशी है। 698 भारतीय में 595 पुरुष और 103 महिलाएं शामिल हैं। इसमें कुछ प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल है। जिनका ध्यान भी रखा जा रहा है। इनकी आकड़ा 19 है। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, आईएनएस जलश्व और आईएनएस मगर को मालदीव में फंसे 1,800 से 2,000 भारतीय लोगों को सुरक्षित स्वदेश लाने के ऑपरेशन में लगाया गया है। इसके लिए 4 बार यात्राएं की जाएंगी। इसमें दो यात्रा कोच्चि से होंगी जबकि दो यात्राा तूतीकोरिन से होंगी।

भारत लौटने में सबसे अधिक प्राथमिकत जरूरतमंद लोगों को जी जा रही है। आईएनएस जलाश्व में राहत सामग्री, कोविड-19 सुरक्षा उपकरणों की पूरी व्यवस्था है, इसके साथ ही जहाज में चिकित्सा और प्रशासनिक सहायता कर्मी भी मदद के लिए मौजूद हैं।

You might also like
Leave a comment