खुशखबरी….हज यात्रा की इजाजत, 26 जून को पहली उड़ान

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2021 की घोषणा कर दी है। हज यात्रियों की सऊदी अरब रवानगी 26 जून से शुरू होगी और 13 जुलाई को आखिरी उड़ान जाएगी। इस साल 30 जुलाई को हज होगा और वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी। हज के लिए उड़ान, अहमदाबाद‚ बेंगलुरू‚ कोच्चि‚ दिल्ली‚ गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता‚ लखनऊ‚ मुंबई और श्रीनगर से जाएंगी।

गाइडलाइन जल्दी ही जारी : इस अनुसार, हज आवेदन फार्म 7 नवंबर से मिलेंगे और फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।जनवरी में लॉटरी के जरिये हज यात्रियों का चयन होगा और जुलाई में भारत से हज से यात्री जा सकेंगे। कोविड-19 के चलते इस बार हज यात्रा के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। पूरी गाइडलाइन जल्दी ही जारी होने वाली है।

यह जानना जरूरी : सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार सिर्फ 18 से 65 साल के लोगों को ही हज की अनुमति होगी। बिना पुरुष रिश्तेदार के हज जाने वाली महिलाएं चार महिलाओं के बजाय सिर्फ 3-3 का ग्रुप बनाकर आवेदन कर सकेंगी। इन महिलाओं के लिए 500 सीटें आरक्षित की गयी हैं। अगर आवेदन फार्म कोटे से अधिक जमा हुए तो जनवरी 2021 में लॉटरी निकालकर यात्रियों का चयन किया जाएगा।
खर्च इस प्रकार है- लॉटरी में चयनित हज यात्रियों को हज खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपए के बजाय एक लाख 50 हजार जमा करना होगा। एक मार्च 2021 तक और आखिरी किस्त जमा करनी होगी। हज कमेटी ने अभी कुल हज खर्च की घोषणा नहीं की है।